{"_id":"60f5dd628ebc3e6d590d21b5","slug":"only-22-percent-vaccination-target-not-obtain-lalitpur-news-jhs1999478165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक कोविड से बचाव के लिए 22 फीसदी लाभार्थियों को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक कोविड से बचाव के लिए 22 फीसदी लाभार्थियों को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
corona veksin.jpg
- फोटो : corona veksin.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तीन सप्ताह में तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है लेकिन जिले में अब तक टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 8,32,264 के सापेक्ष मात्र 1,84554 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इससे स्पष्ट है कि जनपद में 78 फीसदी लाभार्थियों को वैक्सीन नहीं लग पाई है। यदि यही हाल रहा तो संक्रमण रोकना मुश्किल हो जाएगा।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुख्य संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. समीरन पांडा ने अगस्त में तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। ऐसे में तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भले ही तमाम तैयारियां की गई हों, लेकिन कोविड वैक्सीन के टीका का लक्ष्य पूरा न होने से तैयारियां अधूरी साबित हो रही हैं।
शासन द्वारा जिले में टीकाकरण के लिए 8,32264 का लक्ष्य दिया गया है, जिसके सापेक्ष 1,84554 लाभार्थियों को डोज लगे हैं, अभी 647710 लोग टीकाकरण से वंचित हैं। इस तरह अब तक महज 22 फीसदी टीकाकरण किया गया है। इसमें हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, युवा और वृद्धजनों के लिए वैक्सीन का डोज लगाया जाना है। इसमें 4936 हेल्थ वर्करों के सापेक्ष 4416 लाभार्थियों ने वैक्सीन लगवाई और 520 वर्करों ने डोज नहीं लगवाई है। इसमें 11 प्रतिशत ने वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं रखी है। वहीं फ्रंट लाइन वर्करों में 5883 का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 5334 ने डोज लगवाए और 549 लाभार्थियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई। 10 फीसदी लाभार्थी वैक्सीनेशन से छूटे हैं। इसी प्रकार 18 से 44 वर्ष के 556320 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 77777 लोगों को वैक्सीन लगी है और 478543 लाभार्थी वंचित हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में 265125 का लक्ष्य दिया गया है, जिसमें 97025 को ही टीकाकरण हो पाया है। ऐसे में संक्रमण से निपटने की तैयारियां अधूरी हैं।
विज्ञापन
----
सरकारी महकमा में छूटे कई लाभार्थी
शासन द्वारा हैल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्करों को टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें अब तक हेल्थ वर्करों में 520 लाभार्थियों ने टीका नहीं लगवाया है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्करों में भी 5334 ने डोज लगवाया और 549 लोगों ने वैक्सीन के प्रति रुचि नहीं दिखाई है। इससे दोनों में 10-10 प्रतिशत टीकाकरण कम हुआ है।
----
17 दिन में लग सकेंगे 85 हजार डोज
तीसरी लहर तीन सप्ताह में आने के संकेत दिए जा रहे हैं। ऐसे में वैक्सीनेशन पूरा न होना खतरा साबित हो सकता है। जिले में अब तक 647710 टीकाकरण से वंचित हैं। यहां पर प्रतिदिन पांच हजार वैक्सीन के डोज मिल रहे हैं। तीन सप्ताह में तीन दिन रविवार के अवकाश रहेंगे। ऐसे में 17 दिन वैक्सीनेशन किया जाएगा। जिसमें 85 हजार लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया जा सकेगा और इसके बाद भी 562710 लाभार्थी टीकाकरण से वंचित रहेंगे।
-----
कोविड वैक्सीन का टीकाकरण लगातार किया जा रहा है। पांच हजार डोज प्राप्त हो रही हैं, जिन्हे शिविरों में लाभार्थियों को लगाया जा रहा है। अधिक वैक्सीन मिलने पर अधिक लाभार्थियों को लगाया जाएगा।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण