{"_id":"624dddf45fc5b64566318c0b","slug":"one-youth-killed-three-injured-in-bike-collision-lalitpur-news-jhs2181504137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
मडावरा। बुधवार शाम कस्बे में ललितपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक चंद्रभान पुत्र मुनू कुशवाहा निवासी ग्राम गढ़िया थाना बार अपनी मोटरसाइकिल से मड़ावरा स्थित ससुराल आ रहा था। जबकि सामने से आ रही दूसरी बाइक पर राजेश पुत्र वृंदावन कुशवाहा निवासी गांव गौना थाना सौजना, गांव सीरोन थाना मड़ावरा निवासी चाली पुत्र नंदराम कुशवाहा और गोविंददास पुत्र दशरथ कुशवाहा मड़ावरा से महरौनी की ओर जा रहे थे। निजी दूध डेयरी के सामने दोनों मोटर साइकिलों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में चंद्रभान कुशवाहा (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक साल पहले हुई थी शादी
कस्बा मड़ावरा में बीते साल चंद्रभान की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के अलावा ससुराली जन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हेलमेट होता तो बच जाती जान
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में चंद्रभान कुशवाहा के सिर में चोट लग जाने से मौत हुई है। लोगों का कहना था कि यदि वह हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी।