फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one more je attached

नगर पालिका में एक और जेई सम्बद्घ, कार्य पकड़ेगें गति

Mon, 24 Feb 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
one more je attached
ललितपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा कराए जा रहे कार्यो को गति प्रदान करने के लिए एक और अवर अभियंता को संबद्घ किया गया है। इससे पहले पालिका के अधिकतर सभासद मौजूदा अवर अभियंता की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बोर्ड बैठक में एक दर्जन से ज्यादा सभासदों ने जेई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग के जेई को पालिका में संबद्घ किया है। इससे सभासदों की कुछ हद तक नाराजगी दूर हो गई है। नगर पालिका परिषद ने शहर को 26 वार्डो में विभाजित कर उसके समग्र विकास की ठानी है। पिछले कई महीनों से तमाम सभासद वार्डो में विकास कार्य गति नहीं पकड़ने से नाराज थे। अधिकांश सभासदों का मानना है कि अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल की मनमानी कार्यप्रणाली के चलते विकास कार्यो को गति नहीं मिल पा रही है। वह पालिकाध्यक्ष रजनी साहू से उन्हें कार्यमुक्त करने की मांग कर रहे थे। हालांकि, उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कार्य की अधिकता को देखते हुए लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता राजकुमार सिंह भदौरिया को नगर पालिका में संबद्घ कर दिया है। इससे सभासदों में चल रही नाराजगी कुछ हद तक दूर हुई है।
विज्ञापन

हाशिए पर लाने की रणनीति
पालिका के अधिकतर सभासद अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल से काम लेने के पक्ष में नहीं हैं, वे उन्हें हाशिए पर लगाने की रणनीति को अंतिम रूप देने में लगे हैं। अगले सप्ताह बोर्ड बैठक होने वाली है। हालांकि, असंतुष्ट सभासदों को भी मना लिया गया है। इससे विरोध के स्वर थमने के आसार बन गए हैं। उधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि दोनों जेई में कार्य विभाजन हुआ तो भी सभासदों की मंशा पूरी होने वाली नहीं है। ऐसे में उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को नगर पालिका में संबद्घ किया गया है। शीघ्र ही दोनों अवर अभियंता में कार्य का विभाजन कर दिया जाएगा।
- डा. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed