फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one hang other jump in well

एक ने लगाई फांसी और दूसरा कूदा कुएं में

Sat, 04 Jul 2020 11:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
one hang other jump in well
hang - फोटो : hang
तालबेहट। जनपद में युवाओं द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोई जहर खाकर तो कोई फांसी लगाकर और कोई अन्य कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। शनिवार को कोतवाली अंतर्गत ग्रामसभा खांदी, तरगुवां में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। जबकि, ग्राम धमकना में पानी भरते समय कुएं में गिरने से एक लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहले मामले में शनिवार को सुबह लोगों ने ग्राम सभा खांदी के मजरा शाहपुर निवासी रमेश (35) पुत्र भगवानदास कुशवाहा का शव उसके खेत पर बने कुएं में रहट से लटकता मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके की स्थितियां काफी संदिग्ध नजर आ रही थीं। जानकारी के बाद गई पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। बताया गया है कि विवाद के चलते मृतक कुछ समय से अपनी बहन के पास थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। किसी बात को लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत हुई थी। मृतक के दो पुत्र और पुत्री हैं। मृतक अपने पिता की इकलौती संतान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में ग्रामसभा तरगुवां के मजरा निगरौरा निवासी रामजी (40) पुत्र चिप्पे उर्फ प्यारेलाल कुशवाहा का शव अपने ही कुएं में पड़ा मिला। वह सुबह करीब सात बजे अपने घर से मजदूरी पर जाने की बात कह कर निकला था। कुछ देर बाद लोगों ने नहर के पास उसकी साइकिल और कुएं के पास उसका मोबाइल और चप्पल रखी देखी। शंका होने पर लोगों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेेंद्र कुुमार सिंह को सूचना दी। इस पर वह मौके पर गए। गोताखोरों की मदद से उसका शव कुएं से बाहर निकलवाया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना तालबेहट क्षेत्र के ग्राम धमकना में हुई। जहां सुखराम पुत्र ज्वाला प्रसाद यादव की 15 वर्षीय पुत्री रविता और उसकी मां खेत पर मक्का की फसल की देखपाल कर रही थीं। दोपहर में रविता अपने खेत पर कुएं से पानी भर रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधी कुएं में गिर गई। आसपास के लोग जब तक उसे बचाने का प्रयास करते तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया। मौके पर गई पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पेड़ से गिर कर गंभीर
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम राधापुर निवासी राजू (12) पुत्र विशाल जामुन के पेड़ से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

विक्षिप्त को अस्पताल लाया गया
तालबेहट। राजमार्ग पर कड़ेसराकलां की पहाड़ी के समीप एक विक्षिप्त बीमार युवक के पड़े होने की खबर पर सीएचसी से गई एंबुलेंस उसे लेकर उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाई। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त करने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed