फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one forth corona positive par examine

जांचों के सापेक्ष निकले रहे एक चौथाई कोरोना मरीज

Sat, 24 Apr 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
one forth corona positive par examine
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जनपद में कोरोना जांचों के सापेक्ष कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक चौथाई तक हो गई है। मरीजों की संख्या जहां लगातार बढ़ रही है, वहीं जांचें 1400 से 1600 के बीच स्थित बनी हुई हैं। रिकवरी रेट में भी लगातार कमी आ रही है। पंचायत चुनाव के बाद लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में एक सप्ताह के कोविड जांचों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर रोज करीब 1400 से 1700 लोगों की कोविड जांच की जा रही हैं। वर्तमान में स्थिति यह है कि जांचों के सापेक्ष एक चौथाई मरीज निकल रहे हैं। बीते रोज जहां 1495 जांचें की गई थीं, जिसके सापेक्ष 396 कोरोना पॉजीटिव मरीज पाए गए। इससे पहले बुधवार को 1771 जांचें की गई थीं, जिसके सापेक्ष 348 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार के आंकड़े देखें तो 1822 जांचें की गईं, जिसमें 392 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। बीते तीन दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन सौ के पार जा रहा है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव के बाद लोग अधिक बीमार हो रहे हैं और वह बीमारी के इलाज से पूर्व जांच करा रहे हैं। इसकी वजह से आंकड़ों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed