फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   one docter include three people found positive

एक चिकित्सक समेत तीन व्यक्ति मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 07 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
one docter include three people found positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1416 व्यक्तियों के नमूने लिए। जिनकी रिपोर्ट में एक चिकित्सक समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1416 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जिसमें 519 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। इसके अलावा दस सैंपल ट्रृनॉट किट से व 889 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें ट्रूनॉट की रिपोर्ट में एक व एंटीजन में दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में जिला अस्पताल में कार्यरत 46 वर्षीय एक चिकित्सक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट परिसर निवासी 35 वर्षीय युवक व तहसील मड़ावरा के कस्बा निवासी 34 वर्षीय युवक कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इनमें दो होमआइसोलेशन व एक को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है। डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रविवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल में जांच के दौरान एक चिकित्सक समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पांच दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
शासन ने कोरोना संक्रमण को चिह्नित करने के लिए तमाम प्रयास किए, लेकिन अब तक आरटीपीसीआर जांच आने के समय में सुधार नहीं हो सका है। यहां से पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 519 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। अब तक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 3137 पहुंच गया है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी। हालांकि 3028 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 63 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed