{"_id":"5f00c03c8ebc3e42ec14a958","slug":"one-died-in-road-accident-lalitpur-news-jhs1707229124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत्
विज्ञापन
accident
- फोटो : accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सिलावन में गल्ला मंडी के पास कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महरौनी के ग्राम जरया निवासी रॉबिन एलिक्जेंडर (40) पुत्र राबर्ट शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे सागर स्थित बंडा में अपनी नानी के घर से मोटरसाइकिल से लौट रहा था। अभी वह महरौनी से पहले ग्राम सिलावन मंडी के पास ही पहुंचा था कि अचानक सामने से आई एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पीछे से आ रही दूसरी बाइक में भी कार ने टक्कर मार दी, इससे दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं। जबकि, गंभीर रुप से घायल रॉबिन को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक का मेमो मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतक के पिता राबर्ट एलिक्जेंडर ने बताया कि उसका पुत्र रॉबिन नानी के घर सागर के बंडा गया था, जहां से वह मोटरसाइकिल से लौट रहा था। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसका एक पुत्र भी है।