{"_id":"66c51b433d17cf3a45029424","slug":"one-crore-21-lakh-will-be-recovered-from-shanti-niketan-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-119569-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शांति निकेतन कॉलेज से होगी एक करोड़ 21 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शांति निकेतन कॉलेज से होगी एक करोड़ 21 लाख की वसूली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुंदेलखंड विशेष पैकेज से शांति निकेतन इंटर कॉलेज, महरौनी को वित्तीय वर्ष 2010-11 में एक करोड़ 21 लाख 89 हजार रुपये दिए गए थे। इस रकम से वहां स्कूल के लिए इमारत का निर्माण कराया गया, लेकिन इस इमारत को बिना शासन की अनुमति के जमींदोज कर दिया गया। जांच में स्कूल प्रबंधन दोषी पाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने इस रकम की वसूली के लिए नियोजन विभाग को पत्र लिखा है।
बुंदेलखंड विकास निधि (राज्यांश) के अंतर्गत श्री शांति निकेतन इंटर कालेज महरौनी के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2010-11 में 121.89 रुपये प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम कार्यदायी संस्था नियुक्त की गई थी। कार्यदायी संस्था ने 31 दिसंबर 2012 को कार्य पूर्ण किया। इमारत को प्रधानाचार्य श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज के सुपुर्द किया गया। इसके बाद इस इमारत को गैर कानूनी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया। इसकी शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच तत्कालीन परियोजना निदेशक एके सिंह व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश सिंह को सौंपी। जांच में पाया गया कि श्रीशांति निकेतन इंटर कॉलेज नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है। वहीं, जिस भवन का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार किया गया था, उसे ध्वस्त कर दिया गया था। प्रबंध समिति को इसका दोषी पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने इस रकम की वसूली की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र लिखा है।