फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   One and a half month has passed since the school session started, but the money for the dress has not been sent

Lalitpur News: स्कूलों का सत्र शुरू हुए डेढ़ माह बीता, नहीं भेजा गया ड्रेस का पैसा

Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
One and a half month has passed since the school session started, but the money for the dress has not been sent
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में सत्र शुरू हुए डेढ़ माह गुजर चुका है और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी हो गया है, लेकिन अब तक स्कूली बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी के लिए राशि जारी नहीं की गई है। बच्चे खासकर नए नामांकन वाले नई ड्रेस के लिए धनराशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र पंजीकृत हैं। छात्रों के लिए पोषण युक्त भोजन स्कूल में ही बनाया जाता है। साथ ही उन्हें ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी के लिए 1200 रुपये की धनराशि दी जाती है। अभिभावकों के खाते में प्रति छात्र 1200 रुपये शासन की ओर से भेजे जाते हैं। धनराशि प्राप्त करने के लिए प्रधानाध्यापक उनका डेटा विभागीय पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद शासन धनराशि भेजता है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में नवीन शैक्षिक सत्र शुरू हुए डेढ़ माह का समय गुजर चुका, लेकिन अब तक ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्टेशनरी के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। अभिभावक धनराशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही धनराशि अभिभावकों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed