{"_id":"5e3db68d8ebc3ee60172f1bd","slug":"one-accused-detained-in-a-carcase-case-lalitpur-news-jhs1595149179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिले शव के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मिले शव के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया
विज्ञापन
डोंगराखुर्द। थाना नाराहट के अंतर्गत नेशनल हाइवे गौना गेस्ट हाउस के पास कार में मिले युवक के शव के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के थाना मालथौन के अंतर्गत ग्राम अटा निवासी देवेंद्र सिंह ( 42) पुत्र रघुवीर सिंह का शव बोलेरो गाड़ी में बृहस्पतिवार को मिला था। मृतक के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया था कि बुधवार की रात को आने पर देवेंद्र की पत्नी नीतू सिंह ने पूछा तो देेवेंद्र ने आधा घंटे बाद आने की बात कही और गाड़ी से निकल गया। आधा घंटे बाद फ़ोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को को खोजबीन शुरू कर दी थी। ग्राम गौना के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अज्ञात कार नेशनल हाइवे गौना रेस्ट हाउस के पास खड़ी है। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाराहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ग्राम अटा निवासी पप्पू परमार और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक आरोपी को थाना नाराहट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एसओजी टीम, नाराहट पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कार्रवाई के लिए जांच टीमें लगी हुई हैं, घटना का जल्द खुलासा हो जाएगा।
- केशवनाथ, पुलिस क्षेत्राधिकारी पाली
मामला पंजीकृत कर लिया है और विवेचना चल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- आनंद पांडेय, थाना प्रभारी नाराहट