फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   On 11th, 62 couples will marry seven in mass wedding

11 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 62 जोड़े लेंगे सात फेरे

Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
On 11th, 62 couples will marry seven in mass wedding
ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 11 फरवरी को महरौनी में विवाह सम्मेलन होगा, जिसमें 62 जोड़े एक दूजे के साथ सात फेरे लेंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अब तक जिला मुख्यालय पर ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन होते आए हैं। श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का कार्यक्षेत्र महरौनी है। इसलिए उनकी मंशा थी कि अबकी बार विवाह सम्मेलन महरौनी में किया जाए। इसी दिन जिले के प्रभारी मंत्री आ रहे हैं। वह जिला मुख्यालय पर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। ऐसे में अफसरों को थोड़ी असुविधा जरूर हो रही है, क्योंकि सामूहिक विवाह सम्मेलन मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसलिए यह भव्य तरीके से किया जाता है। 11 फरवरी को विवाह सम्मेलन में अफसरों की गैर मौजूदगी न रहे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभारी मंत्री भी कुछ समय के लिए महरौनी में विवाह सम्मेलन में वर और वधुओं को आशीर्वाद देने पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन भव्य तरीके से किया जाएगा। सम्मेलन में 62 जोड़ों का विवाह किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक जोड़े महरौनी और मड़ावरा तहसील के होंगे। विवाह सम्मेलन में जिले भर का प्रतिनिधित्व हो, इसलिए तहसील तालबेहट, पाली और ललितपुर के जोड़ों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
आने- जाने में होगी असुविधा
महरौनी में विवाह सम्मेलन होने के कारण ब्लाक बार और तालबेहट के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले जोड़ों और उनके रिश्तेेदारों को महरौनी आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। महरौनी जिला मुख्यालय से तीस किलोमीटर दूर है। जोड़े पहले ललितपुर आएंगे, इसके बाद महरौनी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अबकी बार विवाह सम्मेलन महरौनी में होगा। इसकी तैैयारियां चल रही हैं। उसी दिन प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। - अनिल कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed