फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old woman dies after falling into well while filling water

Lalitpur News: पानी भरते समय कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत

Thu, 09 May 2024 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies after falling into well while filling water
तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा म्याव के मजरा चौपरा में पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन

ग्राम म्याव के मजरा चौपरा निवासी हल्लू कुशवाहा की पत्नी पुत्ती बाई उर्फ बड़ी बहू (60) बुधवार को कुएं से पानी भर रही थी। अचानक कुएं में पड़ी लकड़ी टूट गई। पुत्तीबाई जब तक अपने का संभालती, वह सीधे कुएं में गिर गईं। काफी देर तक जब वह पानी लेकर घर नहीं पहुंची तब परिजन उन्हें देखने कुएं पर गए। कुएं में उनका शव मिला। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद्र के अनुसार, मृतका के परिजनों ने इस घटना के बारे में पुलिस को काेई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed