फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old woman crossing the road dies after being hit by a truck

Lalitpur News: ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत

Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Old woman crossing the road dies after being hit by a truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बस से उतरकर सड़क पार कर रही वृद्धा ट्रक की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। मृतका अपनी पुत्री की ससुराल जा रही थी।

कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा कलां में सोमवार दोपहर को महरौनी की ओर से आई बस से करीब 60 वर्षीय वृद्धा उतरी। वह बस के पीछे से होकर सड़क पार कर दूसरी ओर जा रही थी कि महरौनी की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों के साथ चौकी मसौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आनन फानन घायल वृद्धा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर शाम वृद्धा की शिनाख्त कंचनबाई (60) निवासी ग्राम सिंगेपुर थाना महरौनी के रूप में उसके पति पुनुआ ने की। उसने बताया कि कंचनबाई सोमवार को अपनी पुत्री अनीता की ससुराल ग्राम मसौरा कलां जाने के लिए बस में सवार हुई थी। यहां बस से उतरकर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गई। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed