फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   old man found infected sixth days

छह दिन बाद मिला एक वृद्घ व्यक्ति कोविड संक्रमित

Fri, 12 Mar 2021 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
old man found infected sixth days
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 1097 के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैंपल कर जांच अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सैंटर से 1097 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 493 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। सात सैंपल ट्रूनॉट किट व 597 एंटीजन किट से लिए गए है। इनमें एंटीजन किट की जांच रिर्पोट में शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा निवासी एक 76 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है, जिसे उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती किया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3484 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3434 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में तीन संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1168 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

बृहस्पतिवार को 1097 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है, जिसे एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

- डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed