{"_id":"662ae652213c258fee049cc4","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-train-at-railway-station-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-113818-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे घर से, ट्रेन दुर्घटना का हुए शिकार
ललितपुर। ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घर से शादी समारोह में झांसी जाने के लिए निकलने और ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो जाने की बात कही।
बुधवार की रात को जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन पर पटरियों पर एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वृद्ध जो बाबा का भेष रखे था, पटरियों पर पड़ा था। पास में एक कमंडल, चमीटा पड़ा था। कपड़ों की तलाशी ली तो करीब 11 हजार रुपये नकद व एक डायरी मिली। जिस पर पता लिखा था। वृद्ध की पहचान थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जमौरामाफी निवासी रामसहाय (70) पुत्र केशवदास के रूप में हुई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि रामसहाय बाबा का भेष बनाकर रहते थे। बुधवार को वह झांसी में आयोजित एक शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। लेकिन ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गए। जीआरपी ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।