फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Old man came to save goat, himself became victim of crocodile

Lalitpur News: बकरी को बचाने आया वृद्ध, खुद बना मगरमच्छ का शिकार

Sat, 13 Jul 2024 05:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Old man came to save goat, himself became victim of crocodile
शव को खोजती पुलिस।  - फोटो : amar ujala
देर शाम तक पानी से निकाला गया शव, मगरमच्छ नहीं दिए दिखाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जखौरा (ललितपुर)। मगरमच्छ से बकरी को बचाने के प्रयास में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह तालाब के किनारे बकरी चरा रहा था। तभी उसने देखा की तालाब से एक मगरमच्छ आया और बकरी पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वह बकरी का बचा पाता, कि तालाब से निकले दूसरे मगरमच्छ ने उसपर हमला कर उसे तालाब में खींच लिया। वन विभाग ने तालाब का पानी खाली कराकर बुजुर्ग का शव बरामद किया है। हालांकि उसके शरीर पर मगरमच्छ के जबड़े व दांतों के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम धर्मपुरा के मजरा (बाजनों) में शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब रगवीर पाल (60) निवासी धर्मपुरा तालाब किनारे अपनी बकरियां चरा रहा था। तभी तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने उसकी बकरी का शिकार बना लिया। थोड़ी ही देर में रगवीर पाल कुछ समझ पाता तभी अचानक तालाब से निकले दूसरे मगरमच्छ ने रगवीर को अपना शिकार बना लिया। तभी वहां गांव की ही एक महिला सुकन अपने जानवरों को चरा रही थी। जैसे ही उसने इस घटना को देखा तो देखते ही उसने चिल्लाना शुरू कर दिया, आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना रगवीर के परिजनों को दी, मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना जखौरा पुलिस एवं वन विभाग को दी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने रगवीर की काफी खोजबीन की लेकिन तालाब में काफी पानी होने के कारण रगवीर का कोई पता नहीं चला। तालाब के पानी को निकालने के लिए एलएनटी मशीन से तालाब के बंध को तोड़कर पानी को निकाला गया।
विज्ञापन


तालाब का पानी कम होने पर किनारे पानी में डूबा कुल्हाड़ी का बैट दिखाई दिया। जब पानी और कम हुआ तो लोगों को रगवीर का शव दिखाई दिया जिसे लोगों ने तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद थी, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वन विभाग की टीम ने बकरी के शव को तालाब से बाहर निकाल कर उसके सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि रगवीर के शरीर पर मगरमच्छ के दांतों व जबड़ों के गहरे घाव दिखाई नहीं दिए। मौके पर डीएफओ गौतम सिंह, मनोज कुमार वन क्षेत्रीय अधिकारी जखौरा, अनामिका फारस्टगार्ड, मनोज कुमार वन दरोगा, फूल सिंह सहित वन विभाग एवं जखौरा पुलिस मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
गांव के लोग मगरमच्छ के हमले की बात कर रहे हैं, बकरी को देखकर मगरमच्छ का हमला दिखाई दे रहा है। लेकिन रगवीर के शरीर पर कोई गहरा घाव मगरमच्छ का दिखाई दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed