{"_id":"68cc62fc1d5360aacd0dfe79","slug":"officials-reprimanded-for-poor-progress-on-cm-dashboard-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-142868-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीएम डैश बोर्ड की प्रगति खराब होने पर अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीएम डैश बोर्ड की प्रगति खराब होने पर अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
- फसल बीमा क्लेम में लापरवाही पर भारतीय कृषि बीमा कंपनी के क्लस्टर प्रभारी को लगाई फटकार
- दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ के प्रबंधक की अनुपस्थिति पर नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय लक्ष्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन विभागों की अगस्त में प्रगति अपेक्षानुसार नहीं रही, वे और मेहनत करें और प्रगति बढ़ाकर जिले की रैंकिंग सुधारें। इसके साथ ही प्रतिमाह अपनी प्रगति पोर्टल पर फीड कराएं। कृषि विभाग की समीक्षा की दौरान किसानों की फसल में हुई हानि की क्षतिपूर्ति कराने के लिए भारतीय कृषि बीमा कंपनी के क्लस्टर प्रभारी राजेश जायसवाल को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह सर्वे के आधार पर तत्काल क्षतिपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने जनपद के प्रमुख अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत माह अगस्त 2025 में विभिन्न विभागों/योजनाओं की समीक्षा के लिए बैठक की और खराब प्रगति वाले विभागों को अगले माह तक प्रगति में अपेक्षित सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार रमेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए दीपक कुमार यादव, सहायक वनाधिकारी सत्येंद्र कुमार तोमर, अग्रणी जिला प्रबंधक रंजीत कुमार उपस्थित रहे।