फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officials must ensure the resolution of complaints within the stipulated timeframe: DM.

Lalitpur News: शिकायतों का निस्तारण समयावधि में कराएं अधिकारी-डीएम

Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officials must ensure the resolution of complaints within the stipulated timeframe: DM.
मड़ावरा। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने फरियादियों की शिकायतें सुन तीन का मौके पर निस्तारण कराया। उन्होंने विभागीय अफसरों को निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण निर्धारित सीमावधि में कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान सर्वाधिक राजस्व विभाग के 38, पुलिस के 10, विकास एवं विद्युत के 8-8, जल निगम के 5 और अन्य विभागों से संबंधित 9 प्रार्थना पत्रों समेत कुल 78 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से तीन का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उपजिलाधिकारी एमएम गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, खंड विकास अधिकारी आजम अली, रमेश कुमार यादव समेत विभिन्न जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
लाइब्रेरी का लिया जायजा
मड़ावरा। समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय पंचायत भवन में संचालित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। जिसमें वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। उन्होंने लाइब्रेरी में छात्रों के लिए उपयुक्त पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आवास के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप, डीएम से की शिकायत
मड़ावरा। बेसहारा महिलाओं से आवास योजना के नाम पर पैसा उगाही का मामला समाधान दिवस के दौरान संज्ञान में आया है। जिलाधिकारी को संबोधित शिकायती पत्र में ग्राम पिपरिया निवासी रमगढ़ावारी और सिस्सी ने बताया कि वे विधवा और बेसहारा महिला हैं जो काफी गरीब हैं। शासन द्वारा संचालित आवास, शौचालय और विधवा पेंशन योजना हेतु पात्रता होने बावजूद उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया गया। पीड़ित महिलाओं ने उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की।
-------------
रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित करने की मांग
मड़ावरा। स्थानीय अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुये तहसील मुख्यालय पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय सुचारु कराए जाने की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने बताया कि मड़ावरा तहसील के अंतिम ग्राम से महरौनी स्थित उप निबंधक कार्यालय लगभग 60 किमी दूर है ऐसे में बैनामा आदि के लिये आवागमन में काफी समय और पैसा खर्च होता है। बताया गया कि बीते 4 अप्रैल को मंडलायुक्त झांसी ने सप्ताह के तीन-तीन दिन मड़ावरा एवं महरौनी में सब रजिस्ट्रार कार्यालय संचालित किए जाने के निर्देश दिए थे।

-----------
किसानों ने की बांध से सिल्ट हटाने की मांग
मड़ावरा। समाधान दिवस के दौरान ग्राम सौंरई के ग्रामीणों ने एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके खेत रोहिणी बांध के नजदीक स्थित हैं किंतु बांध बने कई वर्ष बीत जाने के चलते बांध में काफी सिल्ट जम चुका है जिसके चलते बांध की जलधारण क्षमता काफी कम हो गई है। ऐसे में बांध को निर्धारित ऊंचाई तक भरे जाने से बांध का पानी अपने निर्धारित जलभराव क्षेत्र से लगभग 500 मीटर आगे तक आने लगा है। जिससे उनके खेत पानी में डूब जाते हैं। पीड़ित काश्तकारों द्वारा मांग रखी गई कि बांध की सिल्ट सफाई कराई जाए अथवा बांध को निर्धारित ऊंचाई से कम भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed