{"_id":"683b5be455646139490b4499","slug":"officers-should-fulfill-the-aspirations-of-aspirational-development-block-soon-special-secretary-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136257-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी आकांक्षात्मक विकास खंड की आकांक्षा शीघ्र करें पूरी : विशेष सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी आकांक्षात्मक विकास खंड की आकांक्षा शीघ्र करें पूरी : विशेष सचिव
विज्ञापन
- आंगनबाड़ी केंद्रों, चिकित्सा इकाइयों व विद्यालयों में महिला टॉयलेट और पेयजल की समुचित व्यवस्था के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा-ललितपुर। आकांक्षात्मक विकास खंड मड़ावरा में हुए कार्यों का निरीक्षण विशेष सचिव नमामि गंगे गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने किया। उन्होंने सौर ऊर्जा प्लांट, हेल्थ एंड वेयरनेस सेंटर आदि का जायजा लेते हुए अधिकारियों से स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विशेष सचिव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण में बच्चों की किचन, दवा स्टोर आदि का निरीक्षण कर दवाओं की लिस्ट के अनुसार मिलान किया, जो सही पाई गईं, एमओआईसी से कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्षय रोगियों से वार्ता कर एमओआईसी को निर्देश दिए कि वह क्षय रोगियों का विशेष ध्यान रखते हुए क्षेत्र में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाएं। पंचायत लाइब्रेरी का निरीक्षण कर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पर्याप्त पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विशेष सचिव को ग्राम बम्हौरीकलां स्थित पीएमश्री विद्यालय में समर कैंप चलते मिला। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं की लंबाई एवं वजन मापने के लिए क्रियाशील उपकरणों, बाल सुलभ पेयजल एवं बाल मैत्रिक शौचालय की स्थिति, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, संगिनी एवं सुपरवाइजर की तैनाती की स्थिति का सत्यापन किया। ग्राम लखंजर में आंगनबाड़ी केंद्र को देखा, जो जर्जर अवस्था में था, यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा गया, साथ ही विद्युत आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र को विद्यालय भवन में शिफ्ट किया जाए और शासन से निर्धारित सभी सुविधाएं महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
ग्राम पिसनारी में विशेष सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति सहित इकाइयों पर दिए जा रहे उपचार का फीडबैक ग्रामीणों से लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी दशा में लोगों को बेहतर उपचार का अभाव न रहे। सभी चिकित्सा इकाइयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला शौचालय व पेयजल की उचित व्यवस्था हो, खाली पदों पर जल्द से जल्द कार्मिकों की तैनाती की जाए, पंचायत भवनों में कंप्यूटर व ऑपरेटरों की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को तकनीकी सहायता मिल सके। पेंशन योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का चयन किया जाए, उनके आवेदनों को लंबित न रखा जाए। इस दौरान डीएसटीओ राजेश सिंह, डीसी मनरेगा रमेश यादव सहित विकास खंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अर्जुन खिरिया में इंटरनेट, आंगनबाड़ी विद्युत आपूर्ति व पेयजल की मिली समस्या
अर्जुनखिरिया। विकास खंड मड़ावरा ग्राम अर्जुनखिरिया के भौतिक सत्यापन के दौरान स्थानीय कर्मचारियों ने इंटरनेट की समस्या से अवगत कराया। जिससे तकनीकी कार्य में परेशानी की बता कही गई। विशेष सचिव ने इस समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जलजीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता को परखा, जिसमें कमी पाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि स्वयं अपनी देखरेख में कार्यदायी संस्था से मरम्मत कार्य कराते हुए लोगाें को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। कंपोजिट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या व परिसर में शौचालय क्रियाशील न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड विकास अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि वह संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था एवं शौचालय को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -