फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officers are defrauding the department of lakhs by shifting the estimate line without

Lalitpur News: बिना एस्टीमेट लाइन शिफ्ट कर अफसर लगा रहे विभाग को लाखों का चूना

Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Officers are defrauding the department of lakhs by shifting the estimate line without
- पहले भी कर चुके विभागीय अधिकारी लाइन शिफ्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। मड़ावरा क्षेत्र में बिना एस्टीमेट के लाइन शिफ्ट करने का खेल बदस्तूर जारी बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला रविवार को तब सामने आया, जब लाइन शिफ्ट का विरोध होने पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों को देख विद्युत कर्मी सख्ते में आ गए और नये स्थान पर लगाए गए खंभा को छोड़कर पुराने खंभा से ही लाइन के तार डाल दिए गए। हालांकि नये खंभा को अभी हटाया नहीं गया है। विभाग का यह कारनामा कस्बा में दिन भर चर्चाओं में बना रहा।
कस्बा स्थित पुरानी धवा रोड पर वर्षों से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। शनिवार को एक प्लाट में लगा अचानक टूट गया। इसके बाद रविवार को विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर बिना एस्टीमेट के राशि को जमा कराए ही लाइन के खंभा को शिफ्ट करने लगे। विद्युत कर्मचारियों ने खंभा को प्लाट के बाहर लगा दिया। इसके बाद पास के लिए अन्य प्लाट के स्वामी ने विरोध किया।
विज्ञापन

भू स्वामी ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अवैध रूप से शिफ्ट हो रही लाइन को रोके जाने की मांग की। मामले में उपजिलाधिकारी ने टूटे हुए खंभा के स्थान पर यथावत खंभा स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी विभागीय कर्मचारियों ने मनमाने तरीके से खंभा को अन्य स्थान पर गाड़ दिया। उपजिलाधिकारी भूपेंद्र कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार व उप निरीक्षक गौरव मौके पर पहुंचे। इसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने दूसरे स्थान पर लगे खंभा पर तार नहीं डाले। अन्य स्थान पर तारों को डलवाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग कई बार लाइन शिफ्ट का कार्य कर चुका है। अब विभाग इसमें मामला ठंड होने का इंतजार कर रहा है, इसके बाद लाइन के तारों को नये स्थान पर लगाए गए खंभा से ही तार डाल देगा। मामले में अवर अभियंता मनोज ने बताया कि खंभा को अलग स्थान पर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
पहले भी कर चुके लाइन शिफ्टिंग में खेल
बीते वर्ष भी कर्मचारियों की मिलीभगत से मदनपुर रोड पर पेट्रोलपंप के नजदीक भी अवैध तरीके से विद्युत लाइन शिफ्ट की गई। साथ ही पुराने धवा रोड पर स्थित एक खाद व्यापारी के प्लॉट से गुजरी विद्युत लाइन को भी घालमेल कर शिफ्ट कर दिया। साथ ही बम्होरीकला में भी पेट्रोल पंप के सामने भी विद्युत पोल अवैध तरीके लाइन को शिफ्ट कर दिया गया था।
---
एसडीएम के निर्देश की अनसुनी कर अन्य स्थान पर लगा दिया खंभा
कस्बा में विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उपजिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी खंभा को अन्य स्थान पर लगा दिया। मौके पर अधिकारियों के पहुंचने के बाद भी खंभा को नहीं हटाया गया है। ऐसे में यह खंभा किसी भी दिन विवाद की स्थिति पैदा कर सकता है।

---
मड़ावरा में पुरानी धवा रोड़ पर बिना एस्टीमेट के लाइन शिफ्ट करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed