फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Officer should take women's complaint seriously: SP

महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लें अधिकारी : एसपी

Sun, 06 Aug 2023 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Officer should take women's complaint seriously: SP
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने शुक्रवार की रात जाखलौन थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टरों का अवलोकन किया और क्षेत्र के टॉप-टेन अपराधियों सहित सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी की। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात एसपी को अचानक थाने में मौजूद देखकर वहां तैनात पुलिस कर्मचारी चौकन्ने हो गए। एसपी ने जीडी कार्यालय, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से आवश्यक पूछताछ की और अपराध रजिस्टरों का अवलोकन किया। क्षेत्र के टॉप-टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी की। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं थाने पर आने वाली महिला शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से सुनने और उस पर कार्रवाई करने की बात कही। कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने और रात की गश्त करने सहित बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान थाना जाखलौन राजा दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक पीर मोहम्मद सहित थाने में तैनात दरोगा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed