{"_id":"5e77b5138ebc3e6fca0051ae","slug":"officer-all-places-seing-location-taldehate-news-jhs1630755138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने जगह-जगह घूमकर लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने जगह-जगह घूमकर लिया जायजा
विज्ञापन
कैप्सन - जनता कर्फ्यू के दौरान गस्त करते अधिकारी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। कोरोना को मात देने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को जनता कर्फ्यू का नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफल रहा। बाजार बंद रहे, दुकानों के ताले तक नहीं खुलें। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकले।
जनता कर्फ्यू के तहत सुबह सात से रात में नौ बजे तक सभी से अपने- अपने घरों में रहने का आह्वान किया गया था। इस पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने लोगों से सहयोग करने की अपील की थी। इसका देशहित में लोगों ने सहयोग दिया। इसके चलते नगर का पूरा बाजार बंद रहा। लोग अपने घरों में रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ताले नहीं खुले। तहसीलदार श्रीकृष्ण, सीओ देवेंद्र सिंह ने सुबह से तालबेहट नगर सहित जखौरा, बांसी, बार और पूराकलां क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से बंद में सहयोग की अपील की। अधिकारियों खाने के ढाबों एवं होटलों में जांच कर उनके संचालकों से जानकारी ली।
नहीं पहुंचे दूधिया
जनता कर्फ्यू के कारण लोगों ने शनिवार की शाम को ही दूध का प्रबंध कर लिया था। रविवार को दूधिया रोज के समय से पहले दूध बांटकर चले गए। अधिकांश दूधियाओं के नहीं आने और होटलों के बंद रहने से कई घरों में दूध नहीं पहुंच सका। अधिकांश घरों में झाडू, बर्तन साफ करने वाली महिलाएं नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बच्चों ने की मस्ती
तालबेहट। अक्सर रविवार को घरों से बाहर रहने वाले बच्चों को जनता कर्फ्यू के कारण घरों में रहना पड़ा। कई घरों में तो बच्चों ने टीवी और मोबाइल पर समय बिताया। कुछ बच्चों ने अपने परिवार के साथ लजीज व्यंजन खाने का मजा लिया। अधिकांश घरों में बच्चों ने मस्ती की। पूरे परिवार के साथ समय बिताया।