फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   offensive comment to young woman, bike hit

युवती से अभद्र टिप्पणी कर बाइक में मारी टक्कर

Thu, 08 Apr 2021 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
offensive comment to young woman, bike hit
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गोविंद सागर तिराहा के पास भाई के साथ बाइक पर जा रही युवती से अभद्र टिप्पणी कर बाइक सवारों ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार भाई-बहन घायल हो गए। कोतवाली पुलिस ने युवती की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मोटरसाइकिल से अपने गांव से भाई के साथ ललितपुर आ रही थी। गोविंद सागर बांध के पास पीछे आ रही एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग उनका पीछा करते हुए उस पर अभद्र टिप्पणी कर रहे थे। वह बार-बार अपनी बाइक आगे-पीछे कर रहे थे। उन्होंने बाइक रोकने का प्रयास भी किया। युवती के अनुसार जब उसके भाई ने बाइक नहीं रोकी तो उन बाइक सवारों ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों भाई-बहन गिर गए। बाइक सवार अभद्र टिप्पणी और गाली गलौज करते हुए भाग गए। युवती ने बताया कि वह दोनों जिला चिकित्सालय पहुंचे और अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने जानकारी की तो बाइक सवारों में एक ग्राम मगरपुर निवासी मलखान पाल और दूसरा आरोपी ग्राम पटउवा निवासी हरलाल पाल निकला। युवती का कहना है कि वह जब अस्पताल से घर पहुंची तो एक मोबाइल नंबर से उसे धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, वाहन को पीछे से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed