{"_id":"a07ecc842b7bd35c984d9499d4bc48e8","slug":"of-current-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरौदाडांग निवासी राकेश अहिरवार का पुत्र रवि सुबह ग्यारह बजे तालाब में नहाने गया था। तालाब के ऊपर से गांव के एक मुहल्ले के लोग अवैध विद्युत संयोजन के लिए तार डाले हैं। कुछ समय से यह तार काफी नीचे आ गए हैं। नहाते समय रवि तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विद्युत आपूर्ति बंद करते ही उसका शव तालाब में गिर गया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस बालक की मौत का कारण पानी में डूबना बता रही है, वहीं ग्रामीण उसकी मौत का कारण करंट बता रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी अपने स्वार्थ की खातिर अवैध रूप से विद्युत संयोजन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने से कतराते हैं।
विज्ञापन