फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   observer alert on block pramukh election

ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर प्रेक्षक की रहेगी नजर

Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
observer alert on block pramukh election
ललितपुर। जिला प्रशासन द्वारा प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद के निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान और मतगणना पर नजर रखने के लिए प्रेक्षक की तैनाती की गई है। झांसी नगर के नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, उनके साथ अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह लाइजन आफिसर रहेंगे।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र आठ जुलाई 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने का समय 9 जुलाई 2021 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगा। 10 जुलाई 2021 को 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा। इसके उपरांत उसी दिन 3 से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन

प्रमुख क्षेत्र पंचायत चुनाव में उम्मीदवार दो लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। निर्वाचन समाप्ति पर 30 दिवस के अंदर व्यय खर्च का विवरण अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा। नामांकन पत्र आरक्षित वर्ग के लिए 400 रुपये और अनारक्षित के लिए 800 रुपये निर्धारित की गई है व जमानत धनराशि सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये और आरक्षित वर्ग से 2 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम निर्देशन पत्र के साथ उम्मीदवार और उसके प्रस्तावक और अनुमोदक का स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटोग्राफ नामांकन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से चर्चा किया जाएगा। जमानत की धनराशि निर्धारित लेखा शीर्षक के अधीन कोषागार चालान द्वारा जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed