{"_id":"67476a48eb4b5012a80323a4","slug":"oath-administered-to-stop-child-marriage-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-124832-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बाल विवाह रोकने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह का मुख्य कारण शिक्षा की कमी है। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि वह माध्यमिक विद्यालयों में सुनिश्चित करें कि बच्चों की बीच में पढ़ाई छूट तो नहीं रही है। यदि छूट रही है तो इसके कारणों का पता लगाया जाए, जिससे उसका निवारण हो सके।
जिलाधिकारी ने सोसायटी फॉर प्रगति भारत एनजीओ के निदेशक दीपाली पटैरिया को निर्देशित किया कि वह ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर वाल विवाह की रोकथाम के प्रति लोगों जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने सभी को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।