{"_id":"0d248f5eebd2c24f608a7b1be015e286","slug":"npenge-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में गड़बड़ी पर नपेंगे अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैठक में उपजिलाधिकारी रमेश चंद्र ने कहा कि इस कार्य में यदि कोई भी लापरवाही सामने आई तो पर्यवेक्षणीय अधिकारी पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। संबधित कोटेदार द्वारा राशन की दुकान पर साइन बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, मूल्य, देय मात्रा, बीपीएल/ अन्त्योदय कार्डों की सूची दुकान खुलने व बंद होने का समय, उठान एवं वितरण की तिथि, टोल फ्री नंबर, नोटिस बोर्ड पर आवश्यक रूप से प्रदर्शित किए जाएं।
क्षेत्रीय लेखपाल के हस्ताक्षर स्टाक रजिस्टर पर अंकित होंगे। प्रत्येक माह की पांच तारीख से लाभार्थियों को हर हाल में राशन वितरण कराया जाए। कोटेदार द्वारा किसी भी लापरवाही या अनियमितता का मामला पाए जाने पर तत्काल पर्यवेक्षण अधिकारी उसे उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार पुरोहित, सीडीपीओ मुन्नीदेवी, नायब तहसीलदार आनंद कुमार नायक, समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन