{"_id":"66105e579d582b32d1019594","slug":"now-you-can-buy-general-tickets-by-paying-online-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112846-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अब ऑनलाइन भुगतान कर खरीद सकेंगे सामान्य टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अब ऑनलाइन भुगतान कर खरीद सकेंगे सामान्य टिकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर सामान्य टिकट के लिए बार कोड मशीन लगा दी गई है, इससे ऑनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। लेकिन, आरक्षण खिड़की पर ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था अभी प्रारंभ नहीं की गई है। यहां नकद भुगतान ही करना पड़ेगा।
रेलवे स्टेशनों को भले ही हाईटेक किया जा रहा हो, लेकिन ट्रेनों में आरक्षण के लिए अभी भी नकद भुगतान करना पड़ता है। सबसे यात्रियों को परेशानी ललितपुर जैसे स्टेशन पर आती है, जहां परिसर में किसी भी बैंक का एटीएम नहीं है। ऐसे में अगर टिकट से कम धनराशि कोई लाया हो तो उसे वापस लंबी दूरी तय कर एटीएम तक जाना होता है। इसके बाद ही वह टिकट खरीद कर सकता है। अभी सामान्य टिकट के लिए एक मशीन रख दी गई है, लेकिन आरक्षित व अनारक्षित खिड़की पर नगद भुगतान करना होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
टिकट खिड़कियों पर जल्द ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए रेलवे तैयारियां कर रहा है।
मनोज कुमार, पीआरओ डीआरएम।