फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now farmers will be able to take loan up to Rs 5 lakh on credit card

Lalitpur News: क्रेडिट कार्ड पर अब पांच लाख तक का किसान ले सकेंगे ऋण

Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will be able to take loan up to Rs 5 lakh on credit card
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय बजट में किसानों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर ऋण की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की घोषणा की। इससे जनपद के करीब 1.26 लाख केसीसी धारक किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
कृषि प्रधान जनपद में करीब 2.64 लाख किसान खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। 1.26 लाख किसानों ने क्रेडिट कार्ड बनवाया है। इस कार्ड के आधार पर उन्हें मात्र चार फीसद ब्याज पर बैंक से कर्ज मिल जाता है। अब सरकार ने केसीसी पर ऋण सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख कर दी है। इससे फसल खराब होने पर किसानों को अगली फसल के लिए साहूकारों से ब्याज पर पैसा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

00000
दलहन की खेती को मिलेगा बढ़ावा : दलहन की खेती में अग्रणी जनपद के किसानों को सरकार की इस घोषणा से लाभ होगा। यहां उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर की पैदावार अच्छी होती है। वहीं मोटा अनाज में मक्का, ज्वार की पैदावार के साथ मूंगफली भी खूब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article