फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now farmers are waiting for the sky to clear

Lalitpur News: अब किसानों को आसमान साफ होने का इंतजार

Sun, 29 Jun 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now farmers are waiting for the sky to clear
महरौनी-पाली-बिरधा। 21 जून से हो रही लगातार बारिश से खरीफ फसल की बुआई विलंब हो रही है। किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि इसी तरह बारिश होती रही तो समय पर बुआई नहीं हो सकेगी और इसका असर पैदावार पर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड के किसानों को इस बार खरीफ फसल की बुआई के लिए बारिश का इंतजार नहीं करना पड़ा। समय से शुरू हुई झमाझम बारिश से खेतों की प्यास बुझ गई, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई, लेकिन अब बारिश बंद न होने से उन्हें बुआई की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में जरूरत से ज्यादा पानी हो जाने के कारण बुआई नहीं हो पा रही है। फसल के लिए बीज और खाद बाजार से लाकर रख ली है, अब उन्हें मौसम खुलने का इंतजार है।
विज्ञापन

पाली प्रतिनिधि के अनुसार रविवार से तहसील क्षेत्र में बारिश हो रही है। किसानों का कहना है कि कुछ दिनों तक धूप निकले तो खेतों की मिट्टी सूखे और हल चलाने लायक हो जाए। किसानों की पहली पसंद उड़द, मूंगफली की खेती होगी, इसके बाद सोयाबीन, मक्का, तिली, मूंग की बुआई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरधा प्रतिनिधि के अनुसार बुंदेली कहावत ‘डार को चूको बंदर और आषाढ़ को चूको किसान’ इसका मतलब अगर किसान की आषाढ़ की बोनी नहीं होती है तो उनके सामने रबी फसल की लागत के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। क्षेत्र में रोज बारिश हो रही है। खेत सूख नहीं पाने से किसान बुआई नहीं कर पा रहे हैं। बानपुर प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बारिश होने से खेत में बुआई में विलंब के कारण फसल का उत्पादन गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed