फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Now citizens will be responsible for the maintenance of toilets

अब नागरिकों के जिम्मे होगी शौचालयों की देखरेख

Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
Now citizens will be responsible for the maintenance of toilets
toilets - फोटो : demo
नगर पालिका परिषद ने खुले में शौच को समाप्त करने के मकसद से पीपीपी मॉडल आधारित सार्वजनिक प्रसाधन केंद्र का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। विभागीय अफसरों का कहना है कि स्थानीय नागरिकों को जिम्मेदारी देने से इनको साफ-सुथरा रखने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामाजिक बुराई खुले में शौच को दिसंबर माह तक समाप्त किया जाना है। इसे ध्यान में रखकर निजी एवं सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में नगर के विभिन्न मुहल्लों में चार नवीन सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी के आवास के पास, वार्ड नंबर तीन मुहल्ला झांसीपुरा, वार्ड नंबर चार व छह में सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का निर्माण किया जाना हैं। पूर्व विधायक रामकुमार तिवारी के आवास के पास शौचालय बनकर लगभग तैयार है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आठ सार्वजनिक प्रसाधन केंद्र पहले के बने हुए हैं। इसके अलावा मौजूदा वित्तीय वर्ष में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के शौचालयों का निर्माण होना है। इस योजनांतर्गत इनका निर्माण पूर्ण होने पर उसकी देखरेख का जिम्मा स्थानीय लोगों की कमेटी को दिया जाएगा। इससे शौचालयों की टूट-फूट से लेकर साफ-सफाई बिना किसी देर के कराई जा सकेगी।
विज्ञापन


सीमा विस्तार से अड़चनें हुई दूर
पीपीपी मॉडल में तीन सौ सीट से शौचालयों का निर्माण किया जाना है। पहले स्थल अनुपलब्धता की समस्या थी लेकिन सीमा विस्तार होने से शौचालय निर्माण की अड़चनें दूर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed