फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Notice to Mineral Tall Operators

खनिज टाल संचालकों को नोटिस जारी

Sun, 16 Apr 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Notice to Mineral Tall Operators
mining - फोटो : demo
तीन दिन पूर्व शहर में अवैध रूप से संचालित खनिज टालों पर पकड़े भंडार को सीज करने के बाद खनिज विभाग बड़ी कार्रवाई का मन बना चुका है। विभाग ने सभी टालों के काश्तकारों व भूस्वामियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन में नोटिस का जवाब नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर में दर्जनों स्थानों पर अवैध रूप से उपखनिज का भंडारण कर इमारती पत्थर, बालू, गिट्टी व बोल्डर का धंधा खुले आम संचालित किया जा रहा है। अवैध भंडारण की सूचना पर 12 अप्रैल को खनिज विभाग ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छापामार कार्रवाई की थी, जिसके तहत बिना प्रपत्रों के खनिज भंडारण को सीज किया गया था। इस दौरान टीम ने कुल 90 घनमीटर इमारती पत्थर, 1,110 घनमीटर बालू, 1,974 घनमीटर बोल्डर सीज कर दिया था। डीएम के निर्देश पर तीन दिन पूर्व बुधवार को छापामार कार्रवाई के दौरान एसडीएम व खनिज अधिकारी की टीम द्वारा चार टालों को सीज किया गया था। इन टाल संचालकों के पास उपखनिज भंडारण संबंधी प्रपत्र नहीं मिले थे। इसके तहत महिला थाने के सामने नहर के किनारे उत्तम चंद जैन की टाल पर बिना प्रपत्र के इमारती पत्थर, बयाने नाले के पास सुरेंद्र राठौर की बिल्डिंग मैटेरियल की टाल से गिट्टी, बालू व बोल्डर जब्त किया था। वहीं नवीन गल्ला मंडी के पास रिलाइंस पेट्रोल पंप के पास चारदीवारी के भीतर गणेश कुशवाहा के प्लाट से गिट्टी, बालू व बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर सीज कर दी गई थी। गल्ला मंडी के पीछे नेशनल हाइवे के किनारे जीवन की टाल से भी अवैध रूप से रखा इमारती पत्थर जब्त किया था। संचालक उस दौरान कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके थे। उस समय विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उक्त उपखनिज भंडारण जब्त कर प्रपत्र जमा करने की चेतावनी जारी की थी। इसके बाद भी अब तक कोई भी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। अब खनिज विभाग द्वारा उक्त टालों के अलावा इस प्रकार से संचालित अवैध उपखनिज भंडारण के संबंध में उक्त काश्तकारों व भूस्वामियों की जमीन को चिह्नित कर प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। खनिज विभाग द्वारा ऐसे सभी टाल संचालकों से 15 दिनों में प्रपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। यदि 15 दिनों में नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता है, तो विभाग द्वारा उक्त टाल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।       
विज्ञापन

     
शहर में अवैध रूप से संचालित उपखनिज टालों के काश्तकारों व भूस्वामियों की जमीन को चिह्नित कर जब्त किए गए खनिज के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं और अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके बाद भी अभिलेख नहीं दिए जाते हैं, तो विभाग द्वारा एफआईआर कराई जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद जैन, खनिज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed