{"_id":"58ea8eb54f1c1b4c3e5bb11d","slug":"not-in-the-income-tax-scope-yet-the-deduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर दायरे में नहीं, फिर भी कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर दायरे में नहीं, फिर भी कटौती
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
income lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लितपुर। कंपनी बाग में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित करने की मांग की गई। साथ ही आयकर के दायरे में नहीं होने के बाद भी कुछ शिक्षकों के वेतन में कटौती किए जाने पर रोष जताया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया ने कहा कि ब्लाक जखौरा में अध्यापकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बीआरसी जखौरा में कोई भी कर्मचारी डाक लेने वाला नहीं है। इसी तरह ब्लाक में प्राप्त सीसीएल/मेडिकल/प्रसूति अवकाश के आवेदनों की वरीयता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवशेष एरियर, वेतन निर्धारण, चयन वेतनमान, परिवार नियोजन भत्ता संबंधित पत्रावली लेखा कार्यालय में समय से भेजी जाएं।
ब्लाक अध्यक्ष हरीराम खरे ने कहा कि शासनादेश के अनुसार अध्यापकों से स्पष्टीकरण लेने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्कूलों के बैंक खातों में भेजी जाने वाली विभागीय धनराशि का विवरण अध्यापकों को उपलब्ध कराए जाने की मांग की, जिससे कि विभिन्न मदों में आई धनराशि की जानकारी अध्यापकों को हो सके।
विज्ञापन
बैठक में अखिलेश गोस्वामी, अनेक सिंह, सुनील कौशिक, रामनरेश, संतोष रजक, महेंद्र दीक्षित, अनीता कुशवाहा, सीमा जैन, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, प्रीति परोचे, सुषमा साध, ज्योति साध, विनय रजक, सुबोध रजक, भगवानदास, प्रमोद कुमारी, रियाज अहमद, अनिल पटैरिया, सुरेश बाबू, अशोक कुमार, प्रमोद, वनवारी सेंगर, बृजेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन आलोक स्वामी ने किया। अंत में देवेंद्र जैन ने सभी का आभार प्रकट किया।