फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not even a year later taken care of hand pumps

एक साल बाद भी नहीं ली गई हैंडपंप की सुध

Wed, 02 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 02 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Not even a year later taken care of hand pumps
ललितपुर। पूरा जिला सूखा की चपेट में है। लोग बूूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन के पास शहर में हैंडपंपों की ओर ध्यान देने का समय नहीं है।
विज्ञापन


इसी क्रम में मुहल्ला गांधीनगर में पिछले एक साल से हैंडपंप खराब पड़ा है। इतना ही नहीं, एक साल पहले विभागीय कर्मचारी हैंडपंप का हैंडल निकाल ले गए थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया है। जबकि, मुहल्लेवासी पानी के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 02 मुहल्ला गांधी नगर स्थित बिहारी राशन के पीछे साहू आटा चक्की वाली गली का है। यहां पर एक हैंडपंप का करीब एक साल पहले प्लेटफार्म बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विभाग के कर्मचारी हैंडपंप का हैंडल निकाल कर अपने साथ ले गए थे, तब से लेकर अब तक विभाग ने हैंडल नहीं लगाया है और न ही हैंडपंप के पानी का उपयोग मुुहल्लेवासी कर पा रहे हैं।  

वर्तमान में पानी के लिए मात्र हैंडपंप का सहारा ही रह गया है, पानी के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है। मुहल्लेवासियों के साथ पार्षद केके पंथ ने विभाग को लिखित सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। अब यह हैंडपंप बकरियां बांधने के काम आ रहा है।


मुहल्ले वालों ने हैंडपंप का हैंडल लगवाकर विभाग से सही कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में देवेंद्र साहू, शैलेश पंथ, आरिफ चच्चा, सूरज पंथ, संजय, किशोर, भज्जू, रिंकू साहू, लखन, नरेंद्र, कमलेश पंथ, ब्रजेश, संतोष, कपिल, आनंद, पृथ्वी गौर, नरेंद्र विश्कर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed