फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not distribute prasad in dharmic place

धार्मिक स्थलों पर खुला प्रसाद नहीं बांटा जाएगा, गोले में खड़े होंगे श्रद्धालु

Mon, 01 Jun 2020 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Not distribute prasad in dharmic place
धर्मगुरूओं के साथ बैठक करते जिलाधिकरी योगेश कुमर शुक्ल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शासन ने आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने बैठक कर धर्मगुरुओं से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं, ताकि धार्मिक स्थलों पर भीड़- भीड़ न हो। सभी श्रद्धालु मास्क पहनकर ही धार्मिक स्थल पर आएं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आठ जून से धार्मिक स्थलों को खोले जाने के निर्देश शासन ने दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि धार्मिक स्थलों को खोला जाए। जनपद के सभी धार्मिक स्थलों में दर्शनार्थियों के लिए धर्मगुरुओं को इस प्रकार व्यवस्था करनी होगी, जिससे धार्मिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो तथा संक्रमण का खतरा न हो सके। धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना के समय धर्मगुरुओं एवं श्रद्धालुओं को मास्क धारण करना अनिवार्य होगा। किसी धार्मिक स्थल पर खुला प्रसाद नहीं बांटा जाएगा, केवल पैकेट या डिब्बे के माध्यम से ही प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों पर प्रत्येक दो मीटर के अंतराल पर गोले बना दिए जाएं, प्रत्येक गोले में श्रद्घालु खड़े होंगे, जितने गोले उतने ही श्रद्धालु एक समय में धार्मिक स्थल परिसर में उपस्थित रहेंगे, शेष श्रद्धालु धार्मिक स्थल के बाहर इसी क्रम में मौजूद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर सामूहिक रुप से खुला भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगा। पूजा-अर्चना करते समय यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी प्रकार से संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में मुस्लिम भाई नमाज के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें, अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा नमाज के समय एक-दूसरे से निर्धारित दूरी भी बनाए रखें।
पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को भीड़ नहीं लगानी है। मस्जिदों में नमाज के समय मुस्लिम भाई चेहरे पर मास्क एवं अन्य किसी कपड़े का प्रयोग अवश्य करें। कोरोना के लिए जब तक कोई मुकम्मल दवा नहीं बन जाती, तब तक बचाव ही इस बीमारी का एकमात्र उपाय है। हम सभी को इस बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए स्वयं जागरुक होने की आवश्यकता है। कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों का दुरुपयोग न करे। प्रत्येक व्यक्ति को निर्देशों का पालन करना चाहिए।

बैठक में धर्मगुरुओं ने कहा कि निर्देशों का पालन किया जाएगा, साथ ही धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी जागरुक किया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed