फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Not a single material purchased with grant money was found in the school

Lalitpur News: विद्यालय में नहीं मिली अनुदान राशि से खरीदी गई एक भी सामग्री

Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Not a single material purchased with grant money was found in the school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कंपोजिट ग्रांट की 50,000 रुपये की धनराशि व्यय कर दी, लेकिन खरीदी गई कोई भी सामग्री जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नहीं मिली। बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं, दो सहायक अध्यापकों के अनुपस्थित दिवस का वेतन अवरुद्ध किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने सोमवार दोपहर में ब्लॉक बिरधा के कंपोजिट विद्यालय जमुनिया का निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामनरेश तिवारी उपस्थित मिले, लेकिन उपस्थिति पंजिका में दोपहर तीन बजे विद्यालय से प्रस्थान करने के अग्रिम हस्ताक्षर पूर्व से ही अंकित मिले। सहायक अध्यापक मोहम्मद जमशेद और जया तिवारी का उपस्थिति पंजिका में अवकाश अंकित था, लेकिन उनका अवकाश ऑनलाइन स्वीकृत नहीं था। सहायक अध्यापिका नीलिमा नायक अनुपस्थित मिलीं, जबकि उपस्थिति पंजिका पर दाेपहर एक बजे विद्यालय से प्रस्थान करने के हस्ताक्षर अंकित थे।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र विद्यालय में उपस्थित मिले, लेकिन उपस्थिति पंजिका में तीन बजे के प्रस्थान करने के हस्ताक्षर पूर्व से अंकित थे। मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया था। द्वितीय सत्र की परीक्षा में कुल नामांकित बच्चों के मुकाबले उपस्थिति कम थी। बच्चे बिना ड्रेस व स्वेटर के आए थे। साफ सफाई ठीक नहीं थी। शौचालयों में गंदगी मिली। कंपोजिट ग्रांट की धनराशि 50 हजार रुपये का व्यय इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने कर दिया था, लेकिन कोई भी सामग्री नहीं पाई गई। बर्तन क्रय नहीं किए गए। ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed