फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no water suplly since five days

पांच दिन से जलापूर्ति हुई ठप्प, पानी की बढ़ी किल्लत

Tue, 25 Aug 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
no water suplly since five days
तालबेहट। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के अभाव में पांच दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इसके बाद भी अधिकारी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पा रही है। जहां गर्मी के मौसम में आए दिन खराबी होने व पाइप लाइन खराब होने के चलते आपूर्ति बाधित रहती थी, जो बारिश के मौसम में भी दुरुस्त नहीं हो सकी है। इससे लोगों को पानी जुटाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बीते पांच दिन पूर्व माताटीला फिल्टर के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से अब तक नगर में जलापूर्ति बाधित बनी हुई है। सुबह होते ही लोगों को पानी जुटाने की समस्या होती है। लोग बर्तन लेकर हैंडपंपों पर पहुंचते हैं। जहां पर अधिक देर तक खड़ा रहना पड़ता है। भीड़ के चलते सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। इससे संक्रमण का भय सता रहा है। इससे कई लोग तो अन्य कार्य छोड़कर दोपहर तक में पानी जुटाने है। पानी की समस्या को लेकर नगरवासी जल संस्थान अधिकारियों अवगत करा रहे हैं। इसके बाद भी अधिकारियों ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

नगर की आपूर्ति बाधित पाइप लाइन क्षतिग्रस्त के चलते बनी हुई है। जिसको ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही सुचारु रुप से आपूर्ति कराई जाएगी।
अविनाश कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed