फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no water for two days

संकट : तालबेहट में दो दिन से नहीं आया पानी

Tue, 20 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
no water for two days
कैप्सन- पानी की समस्या के लिए जल संस्थान पर जुटे नगरवासी - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। माताटीला फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से सोमवार को भी नगर में जलापूर्ति बाधित रही। इससे ऊंचाई पर रहने वाले लोग पानी के लिए परेशान हो गए। लगातार दो दिन पानी न मिलने से लोग आक्रोशित रहे।
विज्ञापन

माताटीला में आए दिन फॉल्ट होने के चलते फिल्टर और अस्थाई पंप से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रविवार और सोमवार को माताटीला में विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। पानी न आने से सुबह से ही हैंडपंपों पर पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पानी न आने से लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

जनता ने पेयजल संकट की परेशानी के बारे में कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो सका। कुलदीप साहू
पानी के लिए जनता परेशान है। कुछ समय से न तो नलों के आने का समय निर्धारित है और न ही जाने का। जनता की परेशानी कोई सुनने वाला नहीं है। भागबाई अहिरवार
हर चुनाव में जनता की इस समस्या के निदान की बात कहकर वोट लेने वाले जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद पूरी तरह से मौन रहते हैं। विवेक यादव
मंडलायुक्त ने दिए थे आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश
तालबेहट। चार जुलाई को मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय के समक्ष नगर में व्याप्त पेयजल संकट की बात रखी गई थी। जिस पर उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह को पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। लेकिन अबतक इसकी आख्या नहीं भेजी जा सकी। उन्होंने बताया कि वह आवश्यक कार्य से बाहर हैं। जिसके कारण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed