फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no social distancing in mandi

मंडी में खुलेआम उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Mon, 13 Apr 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
no social distancing in mandi
गल्ला मंड़ी में लगी किसानों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विशिष्ट गल्ला मंडी अमरपुर खुल गई है, पहले दिन सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया गया। नीलामी चबूतरे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित रहे। हालांकि, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। देश में कोराना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करना प्राथमिकता पर है, इसलिए केंद्र और राज्य सरकार तमाम कड़े कदम उठा रही हैं। एक स्थान पर भीड़ को रोकने के लिए सोशल डिस्टेसिंग की अपील की जा रही है। दुकानों पर एक मीटर की दूरी पर खड़े होने के लिए गोले बनाए गए हैं। मुंह पर मॉस्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से साफ करने के लिए जागरुक किया जा रहा है, ताकि संक्रमण से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

लेकिन, कई लोग नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम सोशल डिस्टेसिंग का मजाक बना रहे हैं, जिससे संक्रमित होने का खतरा बढ़ने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति सोमवार को शहर से शिफ्ट हुई विशिष्ट गल्ला मंडी अमरपुर में रही। जहां पर एक चबूतरे पर माल की खरीद हो रही थी। गल्ला मंडी में लगभग 150 व्यापारी व उनके पल्लेदार, मुनीम, तौल करने वाले और उपज बेचने के आए किसानों का जमावड़ा एक ही चबूतरे पर लगा रहा। जहां पर एक से दूसरे व्यक्ति की दूरी एक मीटर तो दूर एक फिट भी नहीं रही। चबूतरा पूरी तरह से लोगों से भरा रहा। इतना ही नहीं लोग जब चबूतरे पर नहीं बने तो इसके नीचे खड़े हो गए, जबकि मंडी प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर मूकदर्शक बना रहा।
विज्ञापन

--------
एडीएम व एएसपी ने संभाली कमान
विशिष्ट गल्ला मंडी अमरपुर में अचानक अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौजूद किसानों और व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की और खुद भी पालन कराया। लोगों में दूरियां बनवाई। उन्होंने एक ही चबूतरे पर हो रही खरीद को अलग-अलग चबूतरे पर किसानों के वाहनों को लगवाया। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग बन पाई। किसानों से एक वाहन पर तीन लोगों के न आने की अपील की, जिससे मंडी में अधिक भीड़ न हो। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गल्ला मंडी का पास लेकर ही व्यक्ति अंदर आए। बिना पास वाले व्यक्तियों केे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अनावश्यक मंडी में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed