फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No shortage of buses on Raksha Bandhan; Roadways buses to operate on all routes.

Lalitpur News: रक्षाबंधन पर नहीं खलेगी बसों की कमी, सभी रूटों पर चलेंगी रोडवेज

Thu, 20 Aug 2026 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
No shortage of buses on Raksha Bandhan; Roadways buses to operate on all routes.
ललितपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने त्योहार से पहले जनपद के सभी निर्धारित रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। शासन की ओर से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 16 रूटों पर परमिट जारी किए गए हैं। इन रूटों पर झांसी से ललितपुर होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक बसें संचालित की जानी हैं। वर्तमान में महज तीन-चार रूटों पर ही बसें चल रही हैं, जिससे करीब एक दर्जन रूटों पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब शेष रूटों का सर्वे तेजी से पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के पहले सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। हाल में बालाबेहट से पाली व जखौरा और पाली से ललितपुर रूट का सर्वे किया गया। इसके बाद ललितपुर से मदनपुर, गुढ़ा और सौजना रूट का भी सर्वे पूरा कर लिया गया है। शेष रूटों पर सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन

------------------
किराया और स्टाफ भी किया जा रहा निर्धारित
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सर्वे पूरा होने के बाद प्रत्येक रूट के लिए किराया और स्टाफ निर्धारित किया जा रहा है। संबंधित विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया भी चल रही है। विभाग का प्रयास है कि रक्षाबंधन से पहले सभी स्वीकृत रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बहनों को मिलेगी निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी रूटों पर बसों का संचालन होने से बहनों को भाइयों तक पहुंचने में सहूलियत होगी। साथ ही त्योहार के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी भी दूर होने की उम्मीद है।

--------------------------
ललितपुर में रोडवेज बसों के संचालन के लिए रूट सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है। रक्षाबंधन पर सभी निर्धारित रूटों पर बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

- उमेशचंद्र आर्या, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed