फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No parking Encroachment in lalitpur

पार्किंग की सुविधा नहीं, सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन

Tue, 12 Nov 2019 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
No parking Encroachment in lalitpur
शहर के मुख्य मार्ग से महावीर प्याऊ तक सड़क पर रखे वाहन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर के प्रमुख रास्तों व बाजारों में जगह-जगह दोपहिया व चार पहिया वाहनों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पार्किंग की उचित सुविधा नं होने के कारण सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं, इससे कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

यातायात को व्यवस्थित करने के लिए तुवन मंदिर चौराहा से लेकर सावरकर चौक तक वन-वे निर्धारित किया गया। इससे मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का दबाव कुछ कम हुआ, लेकिन दुकानदारों, मकान मालिकों और चालकों के असहयोग के कारण वनवे का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। मोहल्ला तालाबपुरा मार्ग को ही ले लीजिये, यहां सावरकर चौक से तुवन की ओर वाहन मुड़ते हैं। इस सड़क पर जगह-जगह दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

प्लाजा मार्केट के आसपास दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। इसी तरह घंटाघर से महावीरपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक साइबर कैफे के नीचे सड़क पर दुपहिया वाहन पार्क रहते हैं। थोड़ा सा आगे चलने पर एक होटल के पास सड़क पर अनेक दुपहिया वाहन आए दिन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों की स्थिति भी ठीक नहीं है। महावीर प्याऊ के पास आड़े तिरछे वाहन खड़े होते हैं। कटरा बाजार में सोनेे, चांदी की दुकानों के पास दुपहिया वाहनों की पार्किंग रहती है। यही स्थिति कटरा बाजार व नझाई बाजार की है। जल संस्थान के कार्यालय के आसपास भी वाहन खड़े रहते हैं। शाम होते ही घंटाघर के आसपास दुपहिया वाहन खड़े होने प्रारंभ हो जाते हैं। जब यातायात माह में ऐसी स्थिति है तो सामान्य दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
शहर की यातायात व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को सबके सहयोग की जरूरत है। इसके लिए यातायात पुलिस ने टैक्सी ड्राइवरों के साथ बैठक की। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया।
शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस को सख्त रुख अपनाना पड़ेगा। सड़क पर खड़े किए जा रहे आड़े- तिरछे वाहनों से उन चालकों व राहगीरों को तकलीफ होती है, जो यातायात नियमों का पालन करते हैं।
- कोमलचंद्र, होटल संचालक
शहर में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग बीच रोड पर दुकानों के सामने अपने वाहन खड़ेेे कर देते हैं। इससे दुकानदारी पर भी असर पड़ता है। मना करने पर वाहन स्वामी झगड़ने के लिए भी तैयार हो जाते हैैं।
- अर्पित जैन शिवाजी, दुकानदार
शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान करीब 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया। टैक्सी व ट्रैक्टरों में रेडियम पट्टियां लगाई गईं।

- आशुतोष मिश्रा, यातायात प्रभारी प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका कार्यालय के नीचे बेसमेंट में पार्किंग बनाने के उद्देश्य से सफाई कराई गई है। एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
डॉ संजय मिश्रा, अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed