फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No one comes without two and no one goes without four: Suvrat Sagar

दो के बिना कोई आता नहीं और चार के बिना कोई जाता नहीं : सुव्रत सागर

Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
No one comes without two and no one goes without four: Suvrat Sagar
- सिद्ध चक्र महामंडल विधान के आठवें दिन समर्पित किए गए 1024 अर्घ्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। प्रसिद्ध दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरि में बुंदेली मुनि सुव्रत सागर के मंगल सानिध्य से आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान में विशुद्धि पूर्वक सिद्धों की आराधना की जा रही है।

सोमवार को सुबह पं. महेंद्र कुमार शास्त्री के निर्देशन में अभिषेक शांतिधारा पूजन विधान के उपरांत विधान में सिद्धों की आराधना कर एवं भक्तिभाव से 1024 अर्घ्य समर्पित किए गए। प्रतिष्ठाचार्य अशोक के नेतृत्व में चमत्कारी बाबा मूलनायक भगवान पारसनाथ स्वामी का कलशाभिषेक, शांतिधारा का आयोजन किया एवं मंगल आरती उतारी। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि सुव्रत सागर ने कहा कि सभी कहते हैं कि अकेले आना है अकेले जाना है, लेकिन लौकिक व्यवहार में दो के बिना कोई आता नहीं और चार के बिना कोई जाता नहीं। माता-पिता के बिना कोई इस दुनिया में आता नहीं और मरने के बाद चार कंधों के बिना कोई जाता नहीं। इस नाते हमें अपने माता-पिता के उपकार को कभी नहीं भूलना चाहिए एवं जीवन में परोपकार की भावना रखते हुए सभी का सहयोग कर एक-दूसरे से मिलकर रहना चाहिए। जब हम दूसरों को भला सोचते हैं तब भगवान मेरा भला स्वयं कर देते हैं। इस मौके पर क्षेत्र समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। जयकुमार जैन कंधारी ने बताया 30 दिसंबर मंगलवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन पर पूर्णाहुति, विश्व शांति महायज्ञ, हवन एवं विमानोत्सव का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed