{"_id":"5ec6dd1d8ebc3e90602abcdf","slug":"no-intrust-in-minning-licences-lalitpur-news-jhs167261716","type":"story","status":"publish","title_hn":"ालू खनन पट्टे लेने में दिलचस्पी नहीं ले रहे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ालू खनन पट्टे लेने में दिलचस्पी नहीं ले रहे कारोबारी
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बालू खदानों के पट्टे लेने में कारोबारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। विभाग द्वारा जिले की 12 बालू घाटों के खदान पट्टा जारी करने के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें से मात्र तीन घाटों की नीलामी हुई है। इससे खनिज से राजस्व में बढ़ोत्तरी नहीं हो पा रही है।
खनिज विभाग ने तहसील तालबेहट और महरौनी के क्षेत्र में 12 खनिज पट्टों देने के लिए ई-टेंडरिंग और ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की थी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई, लेकिन बालू के कारोबारियों ने बालू का पट्टा लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। ई-नीलामी प्रक्रिया में केवल तीन घाटों के लिए आवेदन आए थे, जिन्हें खनिज पट्टे दे दिए गए है। शेष नौ बालू के खनन पट्टों की नीलामी नहीं हो सकी है। अब जिले में खनिज विभाग द्वारा केवल सात पट्टों पर खनन कार्य किया जा रहा है। इनमें तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम कैलगुवां में दो खनन पट्टे चल रहे हैं। एक खनिज पट्टा महरौनी के ग्राम पड़वां में है। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम पाचौनी में एक पट्टा संचालित हो रहा है। तहसील तालबेहट के अंतर्गत तीन खदान पट्टे हैं। इनमें से केवल दो खनिज पट्टों में खनन कार्य शुरू हो सका है। शेष पांच पर खनन शुरू नहीं हो सका है। सभी खदानों के पट्टे आवंटित होने से विभाग को प्रतिमाह लगभग 80 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। जिले में अन्य जनपदों से बालू आ रही है। पट्टों की नीलामी से स्पष्ट है कि जिले में बालू की खदान लेने के लिए कारोबारी रुचि नहीं ले रहे हैं।
जिले में जिन बालू के घाटों की नीलामी नहीं हो सकी है, उनकी नीलामी दोबारा कराई जाएगी।
- नवीन कुमार दास, जिला खान अधिकारी, ललितपुर