फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no information about corona infection

कोरोना पॉजीटिव मृतक में कहां से आया कोरोना, विभाग नहीं लगा सका जानकारी

Mon, 01 Jun 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
no information about corona infection
ललितपुर। तीन सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई थी। उसके परिजनों और संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई गई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। संक्रमित मरीज में कोरोना कहां से आया, इसकी जांच की जाती है। लेकिन, तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी कोरोना आने का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने पर उसकी हिस्ट्री खंगाली जाती है, जिसमें देखा जाता है कि व्यक्ति कहां गया, किसके संपर्क में आया। इसमें सबसे पहले संक्रमित मरीज की ट्रैवल्स हिस्ट्री खंगाली जाती है, जिससे उसके आने व जाने का पता लगाया जा सके। संपर्क में आने वालों की कुंडली बनाई जाती है। इसके बाद सभी की सूची बनाई जाती है और इन सभी का सैंपल लेकर जांच कराई जाती है। आसपास व अन्य लोगों से संपर्क कर जानकारी ली जाती है। इसके बाद भी जानकारी हींन मिलने पर संक्रमित मरीज के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया जाता है। पुलिस विभाग के एलआईयू से भी जांच होती है।
विज्ञापन

लेकिन, जिले के पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु व कोरोना की पुष्टि हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने टीम गठित कर मोहल्ले की स्क्रीनिंग की, संपर्क में आने वाले लोगों की कुंडली बनाई। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसकी जानकारी पाने में नाकाम रहा है कि कोरोना कहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहल्ला नदीपुरा निवासी जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत एक कर्मचारी की मृत्यु आठ मई को हो गई थी। जांच में कारोना पॉजीटिव पाया गया। इसके बाद विभाग द्वारा 13 परिजनों समेत संपर्क में आने वाले और उपचार के दौरान संपर्क में आए चिकित्सक व अन्य कर्मियों के 90 सैंपल जांच को भेजे थे। लेकिन, इनमें से किसी भी को कोरोना पॉजीटिव नहीं आया है। ऐसे में शहर में सभी लोगों के मन में एक ही सवाल था कि कोरोना वायरस कहां से आया है।
मोहल्ला नदीपुरा निवासी मृतक व्यक्ति में कोरोना के आने की जानकारी के लिए जांच पड़ताल की जा रही है। विभाग पुलिस विभाग के सहयोग से पता लगा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed