फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No electricity from 10 feeders even for 10 hours

Lalitpur News: 10 फीडरों से 10 घंटे भी बिजली नहीं

Sat, 01 Feb 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
No electricity from 10 feeders even for 10 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों के लिए बनाए गए 10 फीडरों से 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि सप्लाई कम मिलने से फसल में पानी नहीं लग पा रहा। फसल सूखने लगी है। यही हाल रहा तो उन्हें रबी की फसल में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। यह स्थित तब है जब हाल ही में श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने बिजली अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे।
000000000000
किसरदा : सिर्फ 6 घंटे ही मिल रही बिजली
सिलावन। किसरदा के किसानों का कहना है कि बमुश्किल 6 से 7 घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे फसलों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा हैं। कई बार तो दिन भर बिजली गुल रहती हैं। किसानों ने पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की मांग की हैं।
विज्ञापन

पाली : दर्जनों गांवों में बिजली संकट
पाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम बंगरिया, वेटना डोंगरा कलां, बरौदिया राईन, मामदा, पथराई सहित दर्जनों गांवों में बिजली संकट बना हुआ है। किसानों का कहना है कि 10 घंटे तक बिजली नहीं मिल रही है। यही हाल रहा तो फसलों के नुकसान होने का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखौरा : तीन से चार घंटे ही मिल रही सप्लाई
जखौरा। सिरसी, रसोई, विनैका, सीरोन, मैनवारा, पंचोरा, किसलवास, पंचोरा आदि गांवों में दिन में बिजली नहीं मिल रही है। रात में तीन से चार घंटे बिजली आ रही है। इससे किसानों को फसलों में पानी देने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

मड़ावरा : 8 घंटे ही मिल रही बिजली
मड़ावरा। ग्रामीण इलाकों में बिजली रोस्टर के अनुसार नहीं मिल रही है। कारीटोरन गांव में 24 घंटे में एक बार 8 से 10 घंटे तक सप्लाई मिलती है। गांव के ब्रिंदावन का कहना है कि सप्लाई कम मिलने से खेत पर नलकूप से फसल की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। गिरार देवसिंह का कहना है कि सप्लाई का समय निर्धारित न रहने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

000000
जब से नलकूपों के लिए अलग से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई हैं तब से खेतों में पानी देने के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। 6 से 7 घंटा भी बिजली की आपूर्ति नहीं कि जा रही हैं।

- रफीक, किसरदा
00000
कभी भी आपूर्ति समय से और पर्याप्त नहीं हो रही हैं। जितनी मिल रही हैं उसमें भी कई बार आपूर्ति बाधित की जा रही है। इससे फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं।-कालीचरन चौबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed