फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   No drop in taps for six days

Lalitpur News: छह दिनों से नलों में नहीं टपकी बूंद

Tue, 04 Jun 2024 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
No drop in taps for six days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 17 मोहल्ला सिविल लाइन द्वितीय में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई, ऐसे में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग यहां-वहां लगे हैंडपंप से पानी जुटा रहे हैं। मोहल्लावासियों ने बताया कि नलों में पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। उन्होंने एडीएम व जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द आपूर्ति कराने की मांग की है।
मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय में आकाश होटल के पीछे, पारसनाथ जैन मंदिर के आस-पास, आरएमएस वाली गली के साथ अन्य गलियों में छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। 200 परिवारों की लगभग एक हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। इन क्षेत्रों में टैंकर से भी पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। परेशान मोहल्लावासियों ने अपर जिलाधिकारी व जल संस्थान कार्यालय जाकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पानी की आपूर्ति ठप है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। इस दौरान सभासद कुंदनपाल, प्रभू पाराशर, शशि शर्मा, कपिल सरार्फ, उमेश झा, स्वप्निल बरया, कुलदीप जैन, आयुष शर्मा, निकुंज तिवारी, जिनेंद्र, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
आश्वासन के बाद भी नहीं आया पानी
मोहल्लावासियों ने बताया कि अब तक अधिकारी व जनप्रतिनिधि नेहरूनगर की लाइन में इंटर कनेक्शन होने के बाद पानी मिलने का हवाला देते रहे, लेकिन कनेक्शन होने के बाद भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed