फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   no clue in puspendra murder case after one month

एक माह बाद भी पुष्पेंद्र की हत्या बनी अबूझ पहेली

Wed, 16 Dec 2020 08:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
no clue in puspendra murder case after one month
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर का अपहरण कर उसके हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव एक महीने पहले गोविंद सागर बांध में उतराता मिला था। लेकिन उसके हत्यारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने एसपी को शिकायत पत्र देकर हत्या का खुलासा कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि शीघ्र ही खुुलासा नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतरवांस, हाल पटेल नगर निवासी दयाराम पटेल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र में बताया कि उसका नाबालिग पुत्र पुष्पेंद्र पटेल (16) बीते माह 13 नवंबर को पटेल नगर आवास से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुुदगी की रिपोर्ट पुष्पेंद्र के मामा सुजान सिंह ने 14 नवंबर को कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। तलाशने के दौरान दो दिन बाद 16 नवंबर को उसका शव गोविंद सागर बांध में साइफन के पास पानी में उतराता मिला था, जिसकी सूचना उसके दूसरे पुत्र प्रदुम्न पटेल द्वारा कोतवाली पुलिस को उसी दिन दी गई थी। मृतक के हाथ और पैर सफेद टेप से और मुंह रुमाल से बंधा हुआ था। उसके मुंह पर चोट के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा था कि हत्यारों ने उसका अपहरण करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर उसे बांध में फेंक दिया था। तब से लगातार चार सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक उसके पुत्र की हत्या का पर्दाफाश नहीं हो सका है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से उसके पुत्र के हत्यारों को दंडित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed