{"_id":"6a39841fc2574897830b03f6","slug":"no-child-will-remain-out-of-school-education-department-intensifies-efforts-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158419-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्यालय से बाहर नहीं रहेगा कोई भी बच्चा, शिक्षा विभाग ने कवायद की तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्यालय से बाहर नहीं रहेगा कोई भी बच्चा, शिक्षा विभाग ने कवायद की तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन को अभियान चलाया जा रहा है। बीएसए ने सभी बीईओ और प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान करने तथा उनका नामांकन कराने को कहा। साथ में सभी से कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह गया है, इसका प्रमाण पत्र मांगा है।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब 1.22 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रत्येक बच्चे का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जाता है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालयों का पुन: संचालन किया जा रहा है। इसके तहत छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक और शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कर विद्यालय से बाहर चल रहे बच्चों की पहचान करेंगी और उनका नामांकन कराएंगी।
वर्जन
विद्यालय खुलने के बाद नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इसमें विद्यालय से बाहर सभी बच्चों को चिहिंत कर उनका प्रवेश विद्यालय में कराया जाएगा। इसको लेकर सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देशित कर दिया गया है। रत्नेश कुमार, बीएसए