{"_id":"5e7903d98ebc3e6fd73c8286","slug":"no-body-come-in-bank-taldehate-news-jhs1631540174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में भी रहा सन्नाटा, नहीं आए ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में भी रहा सन्नाटा, नहीं आए ग्राहक
विज्ञापन
कैप्सन- बैंकों में चेकिंग करती पुलिस
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कोरोना वायरस के चलते प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को बैंक खुले, लेकिन बैंकों में बहुत कम संख्या में ही ग्राहक लेन - देन करने आए। वहीं, पुलिस ने नगर के बैंकों की सघन चेकिंग कर ग्राहकों को दूरी बनाने के निर्देश दिए।
कोरोना से फैलने वाली बीमारी को नियंत्रण करने के लिए शासन और प्रशासन प्रयासरत है। इसके चलते जनता कर्फ्यू के बाद देश के लगभग अस्सी जिलों में लॉक डाउन, पंजाब सहित दिल्ली के सात जिलों में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को नगर के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक खुले। जिनके बाहर ग्राहकों को हाथ धोने के लिए पानी और अंदर हैंड सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया। इसके बाद ही आवश्यक कार्य किए गए। बैंक कर्मचारी भी मॉस्क और एक दूसरे से दूरी बनाकर काम करते रहे। वहीं, पुलिस ने नगर के प्रमुख बैंकों में चेकिंग करते हुए वहां आने वाले ग्राहकों से चेहरे पर मॉस्क लगाने एवं दूरी बना कर काम करने के निर्देश दिए।
पैसों के लेन- देन जैसे महत्वपूर्ण काम कर्मचारियों द्वारा प्रमुखता से किए गए है। शेेष कामों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। हालात ठीक होते उन्हें भी सुचारु कर दिया जाएगा। पहले की तुलना में आज जनता की कम आई है।
विज्ञापन
- सुरेश ढींगरा, शाखा प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक तालबेहट
पहले के दिनों की तुलना में ग्राहक नहीं आए। बैंकों में जमा, निकासी, ट्रांसफर, जीएसटी जमा के काम पूरी सावधानी एवं आवश्यक निर्देशों के तहत किए गए। 31 मार्च तक इसी तरह काम होगा। इसके बाद ऊपर से जो भी निर्देश मिलेंगे, उस आधार पर काम किया जाएगा।
- आनंद त्रिपाठी, शाखा प्रबंधक, इलाहाबाद बैंक तालबेहट