फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Nirvana laddu of Moolnayak Arnath Bhagwan offered with reverence

Lalitpur News: मूलनायक अरनाथ भगवान का निर्वाण लाडू श्रद्धा के साथ चढ़ाया

Tue, 09 Apr 2024 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nirvana laddu of Moolnayak Arnath Bhagwan offered with reverence
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। महरौनी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित प्रागैतिहासिक तीर्थक्षेत्र नवागढ़ में सोमवार को मूलनायक अरनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा भक्ति के साथ ब्र.जय कुमार निशांत के निर्देशन में मनाया गया। इस मौके पर नवागढ़ गुरुकुलम का शुभारंभ किया गया।
प्रचार मंत्री डॉ सुनील संचय ने बताया कि पंडित गुलाबचंद पुष्प द्वारा आठ अप्रैल 1959 को अन्वेषित भौंयरे में विराजमान श्री अरनाथ भगवान का प्रकटन दिवस एवं निर्वाण महोत्सव के अंतर्गत अभिषेक, श्रद्धालुओं की ओर से शांतिधारा, विधान एवं पूजन के माध्यम से लाडू समर्पित किया गया। लाडू का सौभाग्य डॉक्टर कोमलचंद अजनौर, मुन्नालाल जैन, अशोक कुमार जैन ने प्राप्त किया। क्षेत्र निर्देशक ब्र. जयकुमार निशांत ने बताया कि कई वर्षों बाद यह संयोग बना है कि मूलनायक अरनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक इस बार आठ अप्रैल को ही पड़ा है।
विज्ञापन

भूगर्भ से प्राप्त मूलनायक अरनाथ भगवान के अतिशय के अनेक लोग स्वयं प्रभाव देख रहे हैं। उनके जीवन में परिवर्तन देखने को मिला है। श्री नवागढ़ गुरुकुलम के सभी छात्रों ने शिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए अभिषेक, शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त करते हुए लाडू भी समर्पित किया। महामंत्री वीरचंद नेकोरा, संयुक्त मंत्री कपूरचंद डूंडा, अशोक कुमार मैनवार, नवागढ़ गुरुकुलम् के अध्यक्ष इंजी शिखर चंद जैन, कोषाध्यक्ष आनंदी लाल जैन, ऑडिटर प्रसन्न चौधरी आदि ने भक्ति संगीत के साथ अरनाथ भगवान के जीवन चरित्र का विधान संपन्न किया। सुबह मंगलाष्टक, दिग्बंधन, अभिषेक और शांतिधारा भक्ति भाव के साथ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed